सदर पुलिस ने पकड़ी 24 देसी शराब की बोतलें
बिलासपुर। सदर पुलिस ने एलआईसी ऑफिस के पास गुप्त सूचना के आधार पर 24 देसी शराब की बोतलें बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना के एएसआई बलदेव चंद अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि यहां पर अवैध शराब बेची जा रही है। जब उन्होंने तलाशी ली तो एक शख्स के पास अवैध शराब मिली। गिनती करने पर शराब की 24 बोतलें निकलीं।
-------------------
...खेमराज शर्मा।