फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौला अवैध रूप से कटे सफेदे के एक दर्जन पेड़

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरोज पाठक

विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)।
शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर बिनौला गांव में अज्ञात लोगों ने करीब एक दर्जन हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई। हालांकि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौका पर पहुंच कर लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान वन विभाग की टीम ने साथ लगते एक मकान से भी लकड़ी बरामद की है। हालांकि अभी जमीन की निशानदेही करवाई जाएगी। वन विभाग के अधिकारी सुबह से राजस्व विभाग से संपर्क कर रहे हैं लेकिन कोई अधिकारी फोन नहीं उठा रहा है। इस कारण अभी तक निशानेदही नहीं हो पाई है। विभाग के आरओ मौके पर मौजूद रहे।

बिनौना पंचायत के बिनौला गांव में कुछ लोगों ने वन भूमि से 11 हरे पेड़ काटे। इसमें जामुन का पेड़ भी शामिल है। इसके अलावा मौके पर सफेदा, शीशम, कामल के पेड़ कटे मिले। इसकी सूचना किसी ने वन विभाग को दी। इसके बाद विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। टीम ने मौके पर पाया की काफी मात्रा में पेड़ काटे गए हैं। इसके बाद विभाग ने मौके पर लकड़ी को कब्जे में ले लिया। वहीं टीम ने एक व्यक्ति के घर से भी कटी हुई लकड़ी बरामद की है। हालांकि जहां से पेड़ कटे हैं वो जमीन वन विभाग की है। लेकिन एक बार फिर से वन विभाग इस जमीन निशानदेही कर कार्रवाई करेगा। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति के घर से लकड़ी मिली है उसके खिलाफ भी विभाग ने कड़ी कार्रवाई का मन बना लिया हैं। वीरवार को वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारियों के मौके पर न आने से निशानदेही नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में आरओ निसिथ मित्रा ने कहा कि विभाग ने लड़की कब्जे में ले ली है। उन्होंने कहा कि लड़की काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। विभाग की टीम मौके पर निशानदेही करवाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग अवैध कटान करने वालों से सख्ती से निपट रहा है। वहीं उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि कहीं भी कटान की सूचना है तो लोग 9459545269 पर सूचना दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें