झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता पुलिस ने खनन माफिया और लापरवाह वाहन चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने रविवार और सोमवार को ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा जो बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे थे। जबकि अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर को भी पकड़ा है।
झंडूता पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध खनन माफिया, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, तेज रफ्तार वाहन चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अवैध खनन का एक चालान काटकर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
पुलिस थाना प्रभारी राम दास कौशल ने बताया कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों, बिना लाइसेंस, तेज रफ्तार वाहन चलाने, सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने कानून व्यवस्था और यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया है।