हुड़दंग मचाने वाला युवक गिरफ्तार
बिलासपुर। सदर पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सदर थाना में रखा गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना को फोन पर सूचना मिली थी कि एक युवक नशा कर हुड़दंग मचा रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर जब युवक को काबू करना चाहा तो वह पुलिस से ही उलझ पड़ा। इसके बाद और पुलिस के जवान मौके पर भेजे गए जिसके बाद उसे काबू कर सदर थाना लाया गया। युवक की पहचान रोशन लाल उम्र 28 साल निवासी नाईं सारली के रूप में हुई है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एएसपी भागमल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई कर रही है।
--------------
...खेमराज शर्मा।