फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति को धमकाने व गाली-गलौच पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। बरठीं सरगल चौक पर एक व्यक्ति को धमकाने पर पुलिस थाना तलाई में मंगलवार रात्रि मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के पास दी हुई शिकायत में पवन कुमार पुत्र शंकर दास निवासी सरगल डाक बरठीं तहसील झंडूत्ता ने पुलिस थाना तलाई में कुछ व्यक्तियों पर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पवन कुमार की शिकायत पर आईपीसी की धारा 341, 504, 506, 34 के अंतर्गत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति ने उपरोक्त चारों के खिलाफ शिकायत में आरोप लगाया है कि मंगलवार को जब वह गाड़ी से सरगल चौक पर पहुंचा तो उपरोक्त ने लेनदेन के चक्कर में गालीगलौज और धमकी देना शुरू कर दी। उधर डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने पवन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें