फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर तीन टिपर और ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने अवैध रूप से रेत-बजरी ले जा रहे चार वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने तीन टिपर और एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। आगामी कार्रवाई के लिए मामला कोर्ट में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घुमारवीं पुलिस का एक दल मंगलवार रात गश्त कर रहा था। उसी दौरान भगेड़ की तरफ से 3 टिपर व एक ट्रैक्टर आया। पुलिस ने वाहन चालकों को वाहन रोकने का इशारा किया। चालकों ने अपने-अपने वाहनों को दकड़ी चौक पर रोक दिया। पुलिस ने जब वाहनों को चेक किया तो उनमें रेत और बजरी भरी हुई थी। सामग्री को बिना इजाजत ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों टिपरों और एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। इनके चालान काटकर अदालत को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें