फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से पकड़ी शराब की 10 पेटियां

विज्ञापन
red wine
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। वीरवार रात्रि 10 बजे के करीब पुलिस थाना तलाई की एक टीम ने 10 देसी शराब की पेटियां पकड़ी हैं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से आई थी और कहां ले जाई जा रही थी।
तलाई थाना के एएसआई राजेश शर्मा के नेतृत्व में शाहतलाई-बड़सर सड़क पर मरूड़ा-सरहयाली पुल के पास वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगा रखा था। बड़सर से शाहतलाई की ओर आ रही एक कार (एचपी69-3374) की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में 10 देसी शराब पेटी संतरा मार्का मिली।
विज्ञापन

कार में सवार व्यक्ति से जब 120 बोतल देसी शराब को कार में ले जाने का परमिट इत्यादि मांगा गया तो कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। पुलिस ने अवैध शराब के जुर्म में आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर जमानत पर रिहा कर दिया। जबकि गाड़ी व शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। अवैध रूप से नाके के दौरान पकड़ी गई शराब को ले जाने वाले विनोद कुमार पुत्र नंदलाल गांव व डाकघर मलांगण तहसील झंडूता बिलासपुर के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते हुए आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस थाना तलाई की टीम ने वीरवार रात्रि को शाहतलाई-बड़सर रोड पर मरूड़ा के पास 120 देसी बोतल शराब को पकड़ा है। पुलिस ने आबकारी और कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें