फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने करवाया परिजनों पर मारपीट का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरठीं के गांव बरठीं की एक महिला ने तलाई पुलिस थाना में आकर अपने ही परिवारजनों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि वह 2 जुलाई सोमवार को अपने मवेशीखाने में कार्य कर रही थी कि अचानक उसके परिवार के सदस्य वहां आ धमके व उसके साथ गालीगलौज करने लगे। जब उन्हें गाली न देने को कहा गया तो दोनों उस पर झपट पड़े व मारपीट करने लगे व किसी तरह से उनके चुगल से निकली तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे उसे उनसे जान का खतरा बन गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 355, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर घुमारवी डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बरठीं की एक महिला ने अपने ही परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें