फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनयना देवी में पकड़ा गया चेन स्नेचर गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में सोमवार को एक स्नेचर गिरोह की महिलाओं को पकड़ा गया। पकड़ी गई तीन महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जबकि महिलाओं के पास एक महिला श्रद्धालु की सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है। खबर की पुष्टि मंदिर न्यास के अधीक्षक तुलसी राम ने की है। पकड़ी गई महिलाएं पंजाब राज्य से संबंध रखती हैं यह बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जब झारखंड से आए श्रद्धालु अपने परिवार सहित माता के दर्शनों के लिए मुख्य द्वार के पास भीड़ में लगे हुए थे। उसी समय पंजाब की 3 महिलाएं जो चेन स्नेचर गिरोह की सदस्य थीं उनके पीछे आकर भीड़ में लग गईं। जैसे ही भीड़ आगे बढ़ने लगी उन्होंने बड़ी ही होशियारी से लिफाफे से ढककर महिला की सोने की चेन गले से उड़ा ली। जैसे ही श्रद्धालु महिला को पता चला कि उसकी चेन चोरी हो गई उसने अपने परिवार के सदस्यों को बताया और साथ ही शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों ने घेरा डालकर लाइनों में महिला स्नेचर गिरोह की तीन सदस्य को पकड़ा। वहीं जब उनकी तलाशी की गई तो सोने की चेन बरामद हो गई। मंदिर न्यास के सुरक्षा कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और इन तीनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
इस मौके पर मंदिर न्यास के अधीक्षक तुलसी राम भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु महिला की सोने की चेन बरामद हो गई है जो कि उसे वापस की जा रही है। जबकि पकड़ी गईं महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट...
श्रद्धालुओं को बस अड्डे के पास से ही घेर लेते हैं गिरोह
चेन स्नेचर गिरोह के अलावा श्री नयना देवी में भीख मांगने वालों के गिरोह भी यहां सक्रिय हैं। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भीख मांगने वाले गिरोह श्रद्धालुओं को बस अड्डे के पास से ही घेर लेते हैं। इसके बाद रास्तों और मंदिर परिसर में भी महिलाएं और नाबालिग यहां आने वाले श्रद्धालुओं से पैसे मांगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें