फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरोजा निकालने के बदले एडवांस में पैसे लेकर भी नहीं किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र के साथ लगते गांव बाड़ी-मझेड़वा के एक व्यक्ति ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि एक व्यक्ति को उसने बिरोजा निकालने की एब्ज में एडवांस पैसे दिए थे, लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया है। जब उसने उससे अपना पैैसा मांगा तो वह उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। बहरहाल पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बाड़ी-मझेड़वा के एक व्यक्ति शंकर सिंह पठानिया ने अन्य व्यक्तियों पर आरोप लगाया है कि इन्होंने उससे काम करने की एब्ज में पहले पैसे लेकर काम नहीं किया है। जिस व्यक्ति को पैसे दिए हैं वह व्यक्ति कृष्ण लाल जोगिंद्र नगर जिला मंडी का रहने वाला है तथा इसने घर के खर्च के लिए बीस हजार नकद और तीस हजार रुपये का चेक 20-5-2019 को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कहा कि यह व्यक्ति पैसे लेकर घर चला गया था और दूसरे मजदूरों को साथ लेकर आने के लिए कहा था। शंकर सिंह ने कहा कि वह कई दिनों सेे फोन नहीं उठा रहा था, जब फोन उठाया तो पहले आने के लिए कहा और बाद में मुकर गया तथा यह कहने लगा कि उसने उसके घर वालों को भी देखा है, जिससे अंजाम भुगतने की धमकी दी है। इस व्यक्ति के साथ अन्य एक और व्यक्ति भी है जिससे मुझे व मेरे परिवार वालों को खतरा है।
डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है तथा छानबीन की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें