अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी की टीम ने बाडा दा घाट में एक युवक से 5.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर युवक को गिरफ्तार कर मामला कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भराड़ी पुलिस बौणी बाडा दा घाट गांव के समीप गश्त पर थी। इस दौरान सामने से आ रहा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और वहां से भागने लगा। पुलिस को युवक पर शक हुआ और युवक का पीछा किया। कुछ दूरी के बाद ही युवक को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने युवक की जैसे ही चेकिंग की तो युवक की जेब से 5.52 ग्राम चिट्टा मिला।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र राकेश कुमार बीपीओ भराड़ी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर हुई है। उधर, डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
---------------