बिलासपुर। ग्राम पंचायत चांदपुर के साथ लगते मियां बंदला गांव में एक व्यक्ति की आंगन में गिरने से मौत हो गई है। वार्ड सदस्य प्रेम लाल ने बताया कि रतन लाल पुत्र सुखराम निवासी मियां बंदला आंगन में टंकी में से पानी निकाल रहे थे कि अचानक पैर खिसकने से आंगन मेें गिर गए।
परिवारजनों से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया जहां पर उनकी मौत हो गई। रतन लाल के एक लड़का व तीन लड़कियां हैं तथा बीपीएल परिवार से संबंधित है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं सरकार से प्रभावित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
.......................