फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गई महिला से मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता(बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के तहत आने वाले एक गांव में एक महिला को तीन लोगों ने मिल कर पिटाई कर डाली। महिला के साथ मारपीट करने वालों को महिला जानती तक नहीं है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि ग्राम पंचायत रोहल के गांव मुकडाना में वह घास काटने गई थी। इसी दौरान वहां तीन लोग पहुंचे और महिला से उलझने लगे। महिला ने विरोध करने पर उक्त लोगों ने महिला की धुनाई कर डाली जिसके बाद महिला ने थाना में आकर शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते दिन वह अपनी जमीन में घास काटने गई थी, जहां पर तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि वह उन लोगों को जानती नहीं है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है। उप पुलिस अधीक्षक संजय शर्मा के अनुसार महिला के साथ हुई मारपीट की शिकायत आई है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें