राठ। युवक को आठ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा। युवक ने आरोपियों पर दुकान में रखे दस हजार रुपये लूट कर ले जाने का आरोप लगाया है। युवक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली के कुम्हरिया निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र हरीशरण ने बताया वह परचून की दुकान किए है। मंगलवार दोपहर वह अपनी दुकान पर था। उसी दौरान गांव का बालकेश पुत्र बद्रीप्रसाद, उसका पुत्र रविकुमार अपने 5 से 6 साथियों के साथ आए।
दुकान के अंदर घुसकर उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। युवक ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी दुकान पूरी तरह चौपट कर दी। दुकान में रखे दस हजार रुपये लूटकर ले गए।