भाई ने कर दी डंडों से भाई की पिटाई
मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा के तहत आने वाले जुखाला क्षेत्र के भोली गांव में भाई ने देर रात अपने ही भाई पर डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोशन लाल पुत्र स्वर्गीय चुंकाराम निवासी भोली, जुखाला ने मामला दर्ज करवाया है कि जब वह शाम को अपने घर में था तो वहां पर रात करीब एक बजे उसका भाई आया। उसके भाई ने पहले तो उसके साथ गाली-गलौच की और उसके बाद उसने अपने साथ लाए डंडे से उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट में उसे गहरी चोटें आई हैं। घटना का पता चलतेे ही रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद शिकायतकर्ता को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि जुखाला के भोली गांव में मारपीट को लेकर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-------------
....सरोज पाठक...खेमराज शर्मा।