फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सैर पर निकले बुजुर्ग का खड्ड में मिला शव

विज्ञापन
deadbody - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)।
भराड़ी थाना क्षेत्र में भपराल पुल के नजदीक खड्ड के पानी में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई। छानबीन के दौरान मृतक की पहचान प्रेम सिंह (83) गांव लंझता के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन तेज कर दी है।

शनिवार सुबह करीब 9 बजे लोगों ने खड्ड के पानी में एक शव देखा। जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पंचायत प्रधान व पुलिस को दी। घर से करीब दो किलोमीटर दूर शव मिलने से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मृतक के परिजनों के मुताबिक प्रेम सिंह रोज सुबह घर से निकल जाया करते थे व कुछ समय नजदीक क्षेत्र में चहलकदमी करने के बाद घर लौट आया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता के साथ शिमला गए थे व शुक्रवार रात को ही शिमला से वापस घर आए थे। शनिवार सुबह ही उनके पिता करीब 6 बजे घर से रोजाना की तरह निकल गए थे। लेकिन 9 बजे के करीब लोगों ने उन्हें इस घटना के बारे में बताया। मृतक के बेटे के अनुसार यह घटना कैसे हुई उन्हें कुछ मालूम नहीं है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें