फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नयना देवी में महिला चेन स्नेचर गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

श्री नयना देवी(बिलासपुर)।
उत्तर भारत के विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में सीसीटीवी कैमरे की मदद से महिला चेन स्नैचर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में दो वारदातें कैद होने के तुरंत बाद गिरोह की दो सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया। लेकिन भीड़ की आड़ लेकर दो अन्य शातिर फरार होने में कामयाब हो गईं। होमगार्ड को यह सफलता मंदिर के मुख्य गर्भ गृह के कैमरे में चेन झपटने की घटनाएं कैद होने से मिली है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में गर्मी की छुट्टियों के चलते हिमाचल के विश्वविख्यात शक्तिपीठों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ की आड़ में असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो गए हैं। विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्री नयनादेवी जी में शनिवार दोपहर यूपी से आई महिला श्रद्धालु की चेन झपट ली गई। सीसीटीवी में कैद हुई इस वारदात में एक महिला चेन स्नैचर ने महिला श्रद्धालु के बाल हटाए और दूसरी ने सफाई के साथ चेन झपट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को ही दूसरी वारदात पानी पी रही महिला श्रद्धालु के साथ हुई जहां पर उसकी चेन उड़ा ली गई। सारा माजरा सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद होमगार्ड के जवानों को सतर्क किया गया। आखिरकार महिला चेन स्नैचर गिरोह की दोनों सदस्यों को पकड़ लिया गया। होमगार्ड के इंचार्ज परमजीत ने बताया कि इन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जाएगा और छानबीन की जाएगी।
...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें