टेंपो पलटा, 12 श्रद्धालु घायल
नंगल। श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो मंगलवार रात पलटने से करीब 12 श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि अजौली मोड़ से मजदूर एक टेंपो में माता सरस्वती की मूर्ति विसर्जन करने विभोर साहिब के पास सतलुज दरिया की ओर जा रहे थे। विभोर साहिब के पास उनका टेंपो अचानक पलट गया। इससे टेंपो में सवार 12 लोग घायल हो गए। दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घायल मजदूरों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।