फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान गिराने की शिकायत पर रक्षा मंत्रालय ने दिए कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
गर्ब्यांग से लखनपुर के लिए रोड की कटिंग करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। फोरलेन निर्माण में गिराये गए मकानों को लेकर थल सेना अध्यक्ष को फोरलेन समिति द्वारा भेजी गई शिकायत का असर होता दिखना शुरू हो गया है। दिल्ली स्थित केंद्रीय सैनिक बोर्ड (रक्षा मंत्रालय) विंग आरके पूरम कार्यालय से हमीरपुर स्थित सैनिक वेलफेयर निदेशक कार्यालय को कार्रवाई के आदेश जारी हुए हैं। इस पर निदेशक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सुरेश कुमार वर्मा ने एनएचआई के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला को कार्रवाई के आदेश देते हुए रिपोर्ट तलब की है।
फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव व पूर्व सैनिक मदन लाल शर्मा ने थल सेना अध्यक्ष को शिकायत भेजी थी कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन सड़क निर्माण में न तो उनका मकान रोड अलाइनमेंट प्लान में आ रहा है, न भूमि अधिग्रहण, न आईआरसी की गाइडलाइन, न निशानदेही में और न ही केंद्र सरकार के नाम पर दर्ज इंतकाल पर आ रहा है। उसके बाद भी उनके मकान को गिरा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिक का कहना है कि एनएचआई के परियोजना निदेशक ने भी उनका कोई सहयोग नहीं किया। इस पर उन्होंने सेना में कार्यरत व एनएचआई के परियोजना निदेशक के खिलाफ थल सेना अध्यक्ष को शिकायत पत्र भेज उचित कार्रवाई की मांग की थी जिस पर थल सेना अध्यक्ष ने आगामी कार्रवाई करते हुए सैनिक वेलफेयर निदेशक से मामले को लेकर जवाब मांगा है व उचित कार्रवाई करने को कहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें