फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आया फार्मासिस्ट, मौत

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलासपुर। श्रीनयना देवी के कोटकहलूर थाने के तहत बहल में ट्रक की चपेट में आने से एक आयुर्वेदिक अस्पताल के फार्मासिस्ट की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामलेकी पुष्टि थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने की है। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं ट्रक ड्राइवर अभी फरार है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीताराम बहल आयुर्वेदिक अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर अपनी सेवाएं देकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक एचपी 69ए 7219 ने उसे टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में नंदपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। लेकिन हालत में सुधार न होता देखकर उसे रूपनगर के लिए रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जबकि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जबकि ट्रक चालक की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारा गया व्यक्ति आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के पद पर सेवाएं दे रहा था। अगले माह आयुर्वेदिक सेवानिवृत्त होने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें