फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-जीप में टक्कर, जीप चालक घायल

विज्ञापन
स्वार के कोसी घाट पर पकड़े गए खनन से भरे वाहन। अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कैंची मोड़ स्थान पर ट्रक व बोलेरो जीप के बीच जोरदार टक्कर हो जाने से बोलेरो जीप चालक घायल हो गया है। टक्कर के बाद नेशनल हाईवे पर जाम भी लग गया था। इसके बाद कई वाहन जाम में फंसे रहे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उक्त घटना मंगलवार दोपहर के बाद हुई, जब कीरतपुर से स्वारघाट की तरफ आ रहे एक खाली ट्रक (एचपी69-9786) ने स्वारघाट की तरफ से आ रही बोलेरो जीप (एचपी23ए-5390) को टक्कर मार दी। इसमें जीप चालक को हल्की चोट आई है। इस दौरान कैंची मोड़ स्थान में दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइनें लगना शुरू हो गई जिस कारण करीब आधा घंटा तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीप को वीरेंद्र सिंह पुत्र तारा चंद गांव बद्धाघाट तहसील घुमारवीं, बिलासपुर चला रहा था। टक्कर के दौरान बोलेरो जीप खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्वारघाट थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए थे। बोलेरो जीप के चालक वीरेंद्र कुमार को स्वारघाट थाना पुलिस द्वारा स्वारघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उक्त मामले में स्वारघाट थाना की पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
-----------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें