फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बिना लाइसेंस बिक रही शराब

विज्ञापन
अब वाइन और चाय का मजा एक साथ!
विज्ञापन
शुभम राही
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर जिला के 50 प्रतिशत शराब के ठेके बिना लाइसेंस से चलेे हुए हैं। इन ठेकों के पास एक साल से स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलने वाले स्वास्थ्य लाइसेंस नहीं है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से बार-बार बोलने के बावजूद भी शराब ठेकेदार लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते अब स्वास्थ्य विभाग की नामित अधिकारी ने सख्त रूप अपना लिया है और जल्द से जल्द शराब के ठेकेदारों को ठेके के लाइसेंस बनाने के लिए कड़े आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि बिलासपुर जिला में अभी तक 127 कुल शराब के ठेके हैं। इस खबर की पुष्टि जिला नामित अधिकारी सविता ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि विभाग ने अभी हाल-ही में जिला के शराब ठेकों का निरीक्षण किया है जिसमें ज्यादातर ठेकेदार बिना लाइसेंस से ठेके चला रहे हैं। इस दौरान मौके पर ठेकेदारों को हिदायत दी गई और जल्द लाइसेंस बनाने के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर जिला में दुकानों से लेकर शराब के ठेकों के निरीक्षण करता रहता है लेकिन शराब के ठेकेदारों द्वारा सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 15 दिनों के भीतर फिर से विभाग ठेकों का निरीक्षण करेगा, इस दौरान अगर कोई भी ठेकेदार बिना लाइसेंस से शराब बेचता पाया जाता है तो उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही उनको मौके पर जुर्माना ठोका जाएगा। बताते चलें कि बिलासपुर जिला में 127 शराब के ठेके हैं जिनमें से ज्यादातर ठेके क्षेत्र के दूरदराज एरिया में है।
स्वास्थ्य विभाग में तैनात नामित अधिकारी सविता ठाकुर के प्रयासों से विभागीय टीम ने जिला के सभी ठेकों का निरीक्षण किया और पाया कि ठेकेदार बिना लाइसेंस से शराब बेचते पाए गए। वहीं हैरान करने की बात तो यह थी कि जब विभाग ने शराब बेचने वाले व्यापारी से बात की तो उनका कहना था कि ठेकेदार साहब को पता होगा।
विज्ञापन

इनसेट...
लाइसेंस बनाने के दिए हैं कड़े आदेश
जिला के 50 प्रतिशत शराब के ठेके बिना लाइसेंस के चलाए जा रहे हैं। विभाग ने इन ठेकों को जल्द स्वास्थ्य विभाग के अनुमति लाइसेंस बनाने के कड़े आदेश जारी किए हैं।
...सविता ठाकुर, जिला नामित अधिकारी बिलासपुर।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें