फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पशुशाला जलकर राख, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से पशुशाला जलकर राख, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

कसारू पंचायत के गांव जंदेहड़ में घटना, मामला दर्ज
शॉटसर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाली पंचायत कसारू के गांव जंदेहड़ में शॉटसर्किट से आग लग जाने से पशुशाला राख हो गई है। यह आग लगभग 11 बजे के करीब सुरम सिंह पुत्र जय राम गांव जंदेहड़ डाकघर बद्दाघाट तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर की स्लेटपोश पशुशाला में लगी। आग से पशुशाला में रखा घास व लकड़ी जल जाने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

आग लगने की घटना का पता तब लगा जब घर वालों ने उड़ता हुआ धुआं देखा। पहले तो गांव वालों ने खुद आग बुझाने का काम किया तथा फायर बिग्रेड को भी सूचित किया। मौके पर फायर बिग्रेड व अन्य लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया है लेकिन तब तक पशुशाला में रखा घास व लकड़ी जल चुकी थी। घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन की जा रही हैं। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें