कार ने मारी बस को टक्कर, कार चालक घायल
बैरी रजादिया के पास हादसा, बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई
बड़ा हादसा होने से बचा, नहीं हुआ जानमाल का कोई नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा(बिलासपुर)। बिलासपुर से बरमाणा की ओर जा रही एक निजी बस से बैरी रजादिया के पास एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। वहीं कार को बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे के समय बस में करीब 25 लोग सवार थे लेकिन इस हादसे में किसी को भी कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। जबकि कार सवार नशे में धूत है और मौके पर जम कर हंगामा करता रहा। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जबकि कार सवार को चोटें आई हैं। एएसपी भागमल ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार गंगोत्री बस बिलासपुर से बरमाणा की ओर जा रही थी। बैरी रजादिया में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बस को टक्कर मार दी। वहीं कार को बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई जिससे सभी वाहनों को नुकसान पहुंचा है। जबकि कार सवार को भी चोटें आई हैं। हालांकि इस हादसे में किसी भी प्रकार का जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं नशे में धूत कार सवार ने मौके पर जम कर हंगामा किया हुआ है। खबर लिखे जाने तक नशे में होने के कारण कार सवार की पहचान नहीं हो पाई है।
एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई कर रही है। इस हादसे में कार चालक को चोट लगी है।
---------------
....जारी