फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की चुन्निया चुरा ले जाने पर ट्रस्टी के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। कोट थाना में एक व्यक्ति की शिकायत पर श्री नयना देवी मंदिर के एक न्यासी पर मंदिर का सामान घर ले जाने पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर अब जांच कर रही है कि शिकायत सही है या नहीं। ट्रस्टी से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोट कहलूर पुलिस थाना में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि श्रीनयना देवी मंदिर ट्रस्ट का एक न्यासी कुछ समय पहले मंदिर न्यास से माता के चढ़ावे की कुछ चुन्नियां व कुछ अन्य सामग्री अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने घर ले गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि न्यासी ने इस सामान की सही प्रविष्टियां भी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं की हैं। वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त ट्रस्टी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड है। बहरहाल अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएसपी नयनादेवी मनोहर लाल ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें