अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। पुलिस थाना बिलासपुर में अधिवक्ता राजेश मिश्रा ने शिकायत दी है कि कोर्ट परिसर में कुछ अन्य अधिवक्ताओं ने उसका रास्ता रोका और गालीगलौज की। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
पुलिस को दी शिकायत में अधिवक्ता राजेश मिश्रा ने बताया कि कोर्ट परिसर में जा रहे थे। इसी दौरान कुछ अन्य अधिवक्ताओं ने मौके पर पहुंच कर उनका रास्ता रोका और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। वहीं उन्हें गंभीर परिणाम भी भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर भादंसं की धारा 504,506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
...