फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक समेत युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। बाइक उत्तराखंड प्रदेश से चुराई गई थी और आरोपी बाइक बेचने के उत्तर प्रदेश ला रहा था। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह के मुताबिक रविवार की सुबह सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए रुद्रपुर से यूपी जा रहा है। रुद्रबिलास चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने नैनीताल हाईवे स्थित डिबडिबा गेट के पास वाहनों की चेकिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान आ रहे एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर युवक ने स्वयं को कोतवाली क्षेत्र के गांव स्वर्ग फार्म निवासी बिट्टू मित्रा बताया। युवक बाइक के कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

पुलिस ने केतवाली लाकर युवक से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि उसने बाइक रुद्रपुर के दिनेशपुर कस्बे से चुराई है और वह बाइक को यूपी में बेचने के लिए जा रहा था कि पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक सीज करने की कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य है, जिसकी तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें