फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे रास्ते से क्रास कर रहा था रेल लाइन, इन ट्रेन की चपेट में आया, मां की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेने की चपेट में आए बाइक सवार, मां की मौत पिता-पुत्री घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। घग्गर नदी के निकट अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग पर शनिवार देर रात कच्चे रास्ते से रेलवे लाइन पार कर मोटरसाइकिल सवार मां-बेटा और उसकी चार वर्षीय बेटी ट्रेन की चेपट में आ गए। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल पहुंचाया। मृतका का शव सिटी सिविल अस्पताल लाया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पंजाब के जिला पटियाला के देवीगढ़ का रहने वाला 24 वर्षीय भगवान दास अपनी मां 45 वर्षीय श्याम कौर और चार वर्षीय बेटी के साथ सिटी घेलकलां गांव में जागरण में शामिल होने के लिए शनिवार रात को आ रहा था। जागरण उनके रिश्तेदार के यहा था। वह रात नौ बजे अंबाला सिटी पहुंचा और घग्गर पुल के पास कच्चे रास्ते से मोटरसाइकिल लेकर रेलवे लाइन पार करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान अमृतसर से छत्तीसगढ़ जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से श्याम कौर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक दूर जा गिरी, जबकि भगवान दास व उसकी बेटी भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी सिटी जीआरपी चौकी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी के जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि महिला के शव का सिटी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। चौकी इंचार्ज यशपाल की शिकायत पर भगवान दास के खिलाफ लापरवाही से रेल लाइन पार करने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें