फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट सीआईडी टीम ने पकडा़ शराब से भरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)।
स्टेट सीआईडी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घुमारवीं शहर से कुछ दूरी पर कुलारू में अवैध शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। शराब चंडीगढ़ से सरकाघाट ले जाई जा रही थी। चालक मौके से फरार हो गया। जबकि, परिचालक को टीम ने पकड़ लिया है। सीआईटी टीम ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्टेट सीआईडी टीम को इस संबंध में पहले से ही इनपुट मिल रहे थे। जिस पर पुलिस ने घुमारवीं के कुलारू के पास नाका लगाया था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक ट्रक को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और भगाकर ले गया। टीम ने पीछा कर लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर ट्रक को रोक लिया। लेकिन, चालक भागने में सफल हो गया। परिचालक गिरफ्त में आ गया। ट्रक को घुमारवीं थाना में लाया गया। ट्रक से अवैध शराब की 418 पेटी बरामद हुईं। ट्रक बिलासपुर का है जिसे चालक गोलू चला रहा था जो फरार है। टीम ने परिचालक शमशेर सिंह पुत्र भगत राम गांव धराड़सानी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर स्टेट क्राइम ब्रांच के एसएचओ शिमला वीरेंद्र चौहान, एएसआई रमन, हेड कांस्टेबल पियुष, लक्ष्मी, सुनील, रामानंद शर्मा व अनीता देवी मौजूद थे।
विज्ञापन

स्टेट क्राइम एसएचओ वीरेंद्र चौहान ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें