कल्लर में व्यक्ति के साथ मारपीट
शाहतलाई। तलाई थाना के तहत कल्लर गांव में व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। राकेश कुमार निवासी गांव कल्लर डाकघर भड़ोलिकलां तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने रास्ता रोका और मारपीट की। इससे चोटे आई हैं। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
व्यक्ति से देसी शराब की 36 बोतलें बरामद
बिलासपुर। झंडूता पुलिस ने एक व्यक्ति से देसी शराब की 36 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का एक दल वीरवार देर रात को मुकड़ाना में पहुंचा तो सडक़ किनारे एक व्यक्ति दो बोरियों के साथ खड़ा दिखा। बोरियों की जांच की तो देसी शराब की 36 बोतलें बरामद हुईं। आरोपी की पहचान प्यार सिंह निवासी गांव मुकड़ाना तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है। संवाद