फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमकीन और चीनी के सैंपल फेल, विक्रेताओं को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर में करीब डेढ़ माह पहले खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने पांच सैंपल भरे थे। इनमें से नमकीन और चीनी के सैंपल फेल हो गए हैं। ये सैंपल मिस ब्रांडेड पाए गए हैं। वहीं फूड एंड सेफ्टी विभाग ने अब संबंधित विक्रेता को नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में दुकानदारों द्वारा अमानक और मिस ब्रांडेड खाद्य सामग्री की बिक्री की जा रही है। पैक बंद कई ऐसे उत्पाद हैं, जिस पर न तो कंपनी का नाम है और न एक्सपायरी डेट अंकित है। फूड एवं सेफ्टी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने करीब डेढ़ माह पहले बिलासपुर शहर में पांच सैंपल भरे थे। इनमें से तीन सैंपल पास हो गए हैं। जबकि चीनी और नमकीन के सैंपल फेल हो गए हैं।
बताते चलें कि व्यापारी पैक बंद करके खासकर बच्चों के लिए उत्पाद तैयार करते हैं। ऐसे उत्पाद को बाजार में बेचा जा रहा है। लंबे अर्से से किए जा रहे इस कारोबार से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। व्यापारी लोगों की जान को खतरे में डालकर लाभ कमा रहे हैं। इससे पहले भी जिले में मिठाई, दूध और बिस्कुट सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हो चुके हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। सहायक आयुक्त फूड एंड सेफ्टी महेश ने कहा कि पांच सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इनमें से तीन सैंपल ठीक पाए गए हैं। नमकीन और चीनी के सैंपल फेल हुए हैं। विक्रेताओं को नोटिस जारी कर दिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें