फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को फोन पर कहे जातिसूचक शब्द, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना में एक महिला ने क्षेत्र के एक व्यक्ति पर फोन पर गाली-गलौज करने और जाति सूचक कहने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुन्हाणी पंचायत के गांव मन्हण की एक महिला ने तलाई पुलिस थाना में एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने सोमवार शाम को उसे फोन किया। व्यक्ति ने जातिसूचक शब्द कहे और गाली-गलौज किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तलाई पुलिस थाना में महिला को जातिसूचक शब्द कहने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें