फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर गार्ड को जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। कोटधार के गांव मल्होट में वाटर गार्ड से रैंच व चाबी छीनने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तलाई थाने में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार अश्वनी कुमार जो बैटलु स्कीम पर बतौर वाटर गार्ड कार्यरत है, उसने पुलिस को शिकायत दी है कि ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बताया कि गांव मल्होट में गुरबख्श के घर के नल में पानी की सप्लाई चेक कर रहा था तो गुरबख्श का बेटा श्यामलाल हाथ में दराट लेकर आया और डराने लगा। आरोप लगाया कि उसने गाली-गलौज की। श्यामलाल ने हाथ से रैंच व चाबी भी छीन ली। जान से मारने की धमकी दी। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि तलाई थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें