घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत पुलिस ने कार से अवैध शराब की 55 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार पुलिस थाना घुमारवीं से सहायक उपनिरीक्षक जगदीश चंद के नेतृत्व में टीम नसवाल की तरफ गश्त कर रही थी। दधोल की तरफ आ रही कार एचपी 69-6115 की तलाशी ली गई तो शराब की 55 बोतलें बरामद हुईं। कार सवार से परमिट मांगा तो वह कागजात नहीं दिखा पाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शराब और कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी की पहचान चंद्रशेखर पुत्र स्वर्गीय धनीराम गांव व डाकघर दधोल, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।