फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक से 171.08 ग्राम चूरापोस्त बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना पुलिस ने वीरवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर शरड़ नाला के पास एक टैक्सी चालक से 171.08 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ बरमाणा थाने में केस दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बरमाणा पुलिस ने एनएच-154 पर शरड़ नाला के पास नाका लगाया था। पुलिस एचसी सुरेश कुमार की अगुवाई में वाहनों की चेकिंग कर जा रही थी। इसी दौरान एक टैक्सी पीबी 01सी-5797 नाके पर पहुंची। पुलिस को देखकर चालक चालक घबरा गया। जब गाड़ी की तलाशी ली तो पुलिस ने 171.08 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया।
डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान कमलजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह गांव नागरी डाकघर ककराला तहसील पातड़ा थाना कगा जिला पटियाला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गाड़ी के डैशबोर्ड के अंदर रखे एक पॉलिथीन में 171.08 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। बरमाणा थाने में आरोपी चालक कमलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें