फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा थाना पुलिस ने एनटीपीसी ऑफिस के नजदीक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक कार से 15.03 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी में बैठे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चंड़ीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरमाणा पुलिस ने यातायात चेकिंग के लिए नाका लगाया था। इसी दौरान वहां कार एमएच-12एफपी-9928 पहुंची। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो 15.03 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान गाड़ी चालक जतिन बंसल पुत्र संजीव बंसल लुधियाना, गुरतेश्वर चैहल पुत्र सुखविंदर और भरत जिंदल पुत्र राजकुमार गांव व डाकघर घिंगर तहसील, जिला मानसा पंजाब के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड में रखे पॉलिथीन में 15.03 ग्राम चरस बरामद हुई। बरमाणा थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें