फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता जेई की लाश गोबिंदसागर झील से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। चार जनवरी को घर से लापता हुए लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता का शव शुक्रवार सुबह गोबिंदसागर झील बिलासपुर में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नेत्र सिंह (53) पुत्र इंदर सिंह गांव व डाकघर बैरी रजादियां उम्र 53 वर्ष की लाश पानी में तैरती हुई मिली है। वहीं मृतक के बड़े भाई ने बरमाणा थाने में 4 जनवरी को अपने भाई के घर से गायब होने की शिकायत पुलिस को दी थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि नेत्र सिंह उस रात करीब 8.30 बजे घर पर किसी से बात किए बिना घर से निकल गया और उसके बाद वो घर नहीं आया। पुलिस ने परिजनों के कहने पर शिकायत दर्ज कर ली थी और नेत्र सिंह को ढूंढने में जुटी थी।
बताते चलें कि मृतक बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में जेई के पद पर तैनात था। एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें