फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो साल बाद पकड़ा भगोड़ा अपराधी

विज्ञापन
बरमाणा में उद्घोषित अपराधी के साथ पीओ सेल के जवान। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। बिलासपुर पीओ सेल ने साल 2017 में तेल चोरी के केस में भगौड़ा घोषित हुए अपराधी को मध्यप्रदेश के नीमथ से गिरफ्तार किया है। उद्घोषित अपराधी वहां अपना नाम बदल कर रह रहा था। पीओ सेल ने अपराधी को बरमाणा पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साल 2017 में निहारखन वासला के रामलाल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने अपने बल्कर में 460 लीटर डीजल भरवाया और उसके बाद वो रात को 11 बजे अपना बल्कर ब्रह्मपुखर में एनएच 205 के किनारे खड़ा कर के अपने घर चला गया लेकिन जब सुबह वो वहां पहुंचा तो बल्कर में तेल नहीं था। इस पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने उक्त चोरी के मामले में एक आरोपी को 2017 में ही पकड़ लिया था लेकिन चोरी में शामिल दूसरा आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर यहां से भाग गया और मध्यप्रदेश में रहने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस के पीओ सेल को गुप्त सूत्रों से कुछ दिन पहले अपराधी के ठिकाने का पता चला। पीओ सेल ने मध्यप्रदेश जाकर अपराधी को दबोचा और उसे बिलासपुर लेकर आ गए।
विज्ञापन

अपराधी की पहचान जगदीश कुमार पुत्र टेक चंद गांव जंगल चलेडा के रूप में हुई है। वहीं बरमाणा पुलिस अपराधी को कोर्ट में पेश करेगी जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा जाएगा। एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि अपराधी साल 2017 से पुलिस का भगोड़ा था जिसे पीओ सेल ने मध्यप्रदेश से हिरासत में लिया है। कहा कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें