फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया एचआईवी के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
- घुमारवीं कॉलेज के रेड रिबन क्लब ने किया नाटक का मंचन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के रेड रिबन क्लब ने एचआईवी/एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। यह नुक्कड़ नाटक शिवा वेटरनरी कॉलेज घुमारवीं और बस स्टैंड घुमारवीं में किया।
विज्ञापन


स्वयंसेवियों ने नाटक के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स बीमारी के फैलने और इसके रोकथाम के बारे में जागरूक किया। साथ ही इस लाइलाज बीमारी के साथ जुड़े हुए भ्रमों और गलत जानकारियों को दूर करने की भी कोशिश की। विद्यार्थियों ने सभी से बीमारी की जानकारी अपने समाज के हर तबके तक पहुंचाने और खुद भी इससे बचने का आग्रह किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने इस जागरूकता फैलाओ कार्यक्रम में भाग लेने वाले समाजसेवियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके इस सराहनीय प्रयास को सराहा। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब के नोडल ऑफिसर प्रो. ललित शर्मा, स्वयंसेवी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें