फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास चरते हुए गाय ने निगला विस्फोटक पद्धार्थ, जबड़ा उड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत झबोला में स्थित श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ गो विज्ञान केंद्र गोशाला की एक गाय विस्फोटक की चपेट में आ गई। सरहयाली खड्ड में घास चरते समय अचानक गाय ने विस्फोटक पदार्थ निगल लिया। जिससे विस्फोटक पदार्थ मुंह में ही फट गया और गाय का जबड़ा बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन

गोशाला के कर्मचारी ने बताया कि गोशाला में करीब 90 पशु हैं। रविवार को उसने पशुओं को चरने के लिए खड्ड में छोड़ रखा था। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे एक जोरदार धमाका हुआ।
जब उसके पास जा कर देखा तो एक गाय जिसका टोकन नम्बर 170004/134464 लगा हुआ है। उसका दाईं तरफ का जबडा फटा हुआ था तथा गाय के मुंह से खून निकल रहा था। उन्होंने तत्काल प्रधान यशपाल को सूचित किया। प्रधान यशपाल ने मौके पर पहुंच कर तलाई पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर आईपीसी की धारा 429, 286 व 11 धारा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें