फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पडयालग में पशुशाला ढही, बाल-बाल बचे मवेशी

विज्ञापन
पडयालग में बारिश के कारण ढही पशुशाला। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत पडयालग के पडयालग गांव में बुधवार देर शाम को बारिश के कारण पशुशाला ढह गई। इससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पडयालग गांव की पुष्पा देवी की पशुशाला बुधवार को बारिश के कारण अचानक गिर गई। गनीमत यह रही कि पशुशाला में बंधे मवेशियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। जैसे ही दीवार गिरने का पता चला, पशुशाला में बंधे पशुओं को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। पशुओं को बांधने के लिए परिवार के पास कोई ठिकाना नहीं बचा था। इस कारण उन्हें अपने पशु सस्ते दामों पर बेचने पड़े हैं। पटवारी सतीश कपूर ने कहा कि मौके का मुआयना कर लिया है। रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। जो भी सहायता राशि उपलब्ध होगी वह परिवार को जल्द मुहैया करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें