फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनव हत्या के आरोपी 26 तक पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत बम्म पंचायत के जोल गलाह गांव के अभिनव की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। हत्या के आरोपियों को कोर्ट ने 26 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएं हैं।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है कि आखिरकार किस प्रकार हत्या की गई थी। पुलिस 26 अक्तूबर तक रिमांड पर भेजे गए दोनों आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है।
सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तार दोनों युवक अवैध खनन में काफी समय से संलिप्त हैं। जिस रात अभिनव की हत्या की गई, उस रात करीब 2 बजे दोनों युवक सीर खड्ड से अवैध रेत या बजरी भर रहे थे। खड्ड के थोड़ी दूरी पर ही अभिनव का शव मिला है। युवकों ने कड़ी पूछताछ के बाद हत्या की बात कबूल की थी। इसके बाद ही इनसे शव की निशानदेही करवाई गई थी। मिली जानकारी के अनुसार एक आरोपी ने कबूल किया है कि हत्या वाली रात को 2 बजे सीर खड्ड से अवैध खनन के दौरान अभिनव से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
भराड़ी थाना के तहत बम्म पंचायत के जोल गलाही गांव के अभिनव की हत्या कर आरोपियों ने उसका मोबाइल घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर फेंक दिया था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मंडी जिला के तलेली (त्रिफालघाट) क्षेत्र से अभिनव का मोबाइल बरामद कर लिया है। हत्या के बाद आरोपियों ने घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर तलेली में अभिनव का मोबाइल फेंक दिया था। ताकि किसी को अभिनव के बारे में पता न चल सके।
विज्ञापन

उधर, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने शव की जांच की। मौके से खून सैंपल और अन्य साक्ष्य जुटाए। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें