फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुन्हाणी नलवाड़ी मेले में उमड़ी रही भारी भीड़, जमकर हो रही खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने कपड़े, जूते-चप्पल, घरेलू सामान और कृषि उपकरणों की जमकर की खरीदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत सुन्हाणी में जिला स्तरीय नलवाड़ी मेले में इन दिनों खरीदारों की जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। जिला बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंच रहे हैं, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि इस बार मेले में कारोबार ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सुबह से शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कपड़े, जूते-चप्पल, घरेलू उपयोग का सामान, खिलौने और कृषि उपकरणों की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। एक दुकानदार ने बताया कि मेला शुरू होने के साथ ही अच्छी बिक्री शुरू हो गई थी और लगातार ग्राहकों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार ग्राहक सिर्फ घूमने नहीं, बल्कि खरीदारी करने के उद्देश्य से भी आ रहे हैं, जिससे कारोबार में वृद्धि हुई है। दुकानों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मेले का अंतिम दिन 4 अप्रैल को है। दुकानदारों को उम्मीद है कि अंतिम दिन सबसे अधिक भीड़ उमड़ेगी और बिक्री नए रिकॉर्ड बनाएगी। मेले की बढ़ती लोकप्रियता से जिला स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें