बिलासपुर। जिले में अभी तक 66 फीसदी लोगों को कोविड रोधी टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं। अभी तक 1 लाख 8 हजार 350 लोगों को दूसरी डोज लगनी बाकी है। वहीं 3 लाख 22 हजार लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके कारण कोरोना सैंपलिंग का 77 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है।
बता दें कि प्रशासन की ओर से लोगों को कोरोना की दोनों डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके चलते अभी तक 2 लाख 33 हजार लोगों ने कोरोना की दोनों डोज लगवा ली हैं। वहीं सांख्यिकी विभाग की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार जिले में 0 से 18 साल की कुल जनसंख्या 1 लाख 16 हजार 499 है। वहीं कुल जनसंख्या 4 लाख 30 हजार 757 है। इसके चलते अभी 27 हजार लोग ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना की एक भी डोज नहीं लगाई है। घरद्वार कोरोना टीकाकरण करने के बाद भी कुछ लोग वैक्सीन की पहली डोज से वंचित रह गए हैं। जिले में प्रतिदिन कोरोना की ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। सैंपलिंग का 77 फीसदी लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। बता दें कि अभी तक करीब 3 लाख 22 हजार लोगों की कोरोना सैंपलिंग हो चुकी है।