बिलासपुर। जिले में अब कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। सोमवार को कोरोना के 22 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना के 107 एक्टिव मामले हो गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रैपिड एंटिजन से 1465 सैंपल लिए गए, जिनमें 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वाल्मीकि कॉलोनी बिलासपुर से 36, 36, 55, 15 वर्षीय, डियारा सेक्टर बिलासपुर से 19 वर्षीय, लखनपुर से 12 वर्षीय, खुलवीं से 55 वर्षीय, बरमाणा से 35 वर्षीय, द्रोबड़ से 26 वर्षीय, मझासु से 18 वर्षीय, ठप्पर से 9 वर्षीय, दडय़ाणा से 10, 33, 33, 85 वर्षीय, बेहरन से 68 वर्षीय, परनाली से 42, 38 वर्षीय, घार से 42 वर्षीय, बरोटा से 39, 28, 33 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।