फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और तीन विद्यार्थी पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में वीरवार को खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन विक्रम शर्मा और तीन स्कूली छात्रों सहित कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं। जिले में एक्टिव मामले की संख्या 114 पहुंच गई है। वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3130 पहुंच गया है। इनमें से 2990 कोरोना को मात दे चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि अमरपुर से 58 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय व्यक्ति, 33 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय, 2 और 3 साल का बच्चा, 32 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा बद्दाघाट से 18 वर्षीय, जांगला खेड़ा से 11, जजरी से 38 और जांगला से 14 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसीसी बरमाणा से 36 वर्षीय, 35 वर्षीय, दरोट से 15 वर्षीय, रावमापा नैहला से 17, 17 और 15 वर्षीय छात्र/छात्राएं कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि वीरवार को रैपिड एंटीजन से 393 सैंपल लिए गए। इनमें 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बुधवार के सैंपलों में 5 पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा 105 सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट अभी आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें