बिलासपुर। जिला में रविवार को कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं। जिसके चलते अब जिला में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 180 हो गए हैं। वहीं रविवार को 26 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिला में रैपिड एंटिजन टैस्टिंग से 126 सैंपल लिए गए। जिनमें से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें हारकुकार से 19 वर्षीय, नलवाड़ से 31 वर्षीय, एनआर अस्पताल चांदपुर से 40 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।