फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के लक्षण दिखने के बाद 17 दिन तक होम आइसोलेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने समस्त जिला वासियों से आग्रह किया है कि जिला में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिनमें कई लोगों में कोरोना के बिल्कुल भी लक्षण नहीं हैं या बेहद हल्के हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस के लिए गाइडलाइंस अपडेट की है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते अब कोरोना पॉजिटिव कुछ लोगों को होम आइसोलेसन में रखा जा रहा हैं। हल्के लक्षण होने पर या बिल्कुल भी लक्षण न दिख रहे हों तो ऐसी स्थिति में रोगी को अलग कमरे में घर के दूसरे लोगों से दूर रहना होगा। देखभाल करने के लिए एक व्यक्ति 24 घंटे मौजूद होना चाहिए जो कि अस्पताल के भी संपर्क में रहे तथा फोन में आरोग्य सेतु एप हमेशा एक्टिव रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना के लक्षण दिखने के बाद 17 दिन तक होम आइसोलेशन में रहना होगा या फिर 10 दिनों तक बुखार आने पर होम आइसोलेसन खत्म किया जा सकता है। अंत में दोबारा टेस्टिंग की जरूरत नही हैं। उन्होंने कोरोना वायरस से पीड़ित रोगियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि रोगी हर समय तीन तहों वाला मास्क पहने, मास्क को 8 घंटे प्रयोग में लाने के बाद एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट में विसंक्रमित करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि रोगी को अलग कमरे में घर के दूसरे लोगों से दूर रहना होगा व अलग शौचालय का प्रयोग करना होगा। रोगी अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लें तथा डॉक्टर के दिशानिर्देशों की अनुपालना करें। उन्होंने बताया कि रोगी को अपना बुखार स्वयं जांचना होगा यदि स्थिति खराब होती है तो विभाग को रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें