जिला अस्पताल बिलासपुर में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल देता व्यक्ति।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 240 नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1089 हो गई है। शनिवार को 102 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि जिले में शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्टिंग से 1493 सैंपल लिए गए। इसमें 119 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटीपीआर के 228 सैंपलों में 70 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
इसके अलावा शिमला भेजे गए सैंपलों में 51 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि आरएच बिलासपुर में 239 सैंपल लिए गए। इसमें 36 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। मार्कंड से 374 सैंपलों में 43, श्रीनयना देवी के 259 सैंपलों में 14, घुमारवीं के 429 सैंपलों में से 18, झंडूता के 415 सैंपलों में 55 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को नियमानुसार आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों की पालना करने का आग्रह किया है।