फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आईटीआई भराड़ी में दीक्षांत समारोह, प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाणपत्र

विज्ञापन
भराड़ी आईटीआई में आयोजित दीक्षांत समारोह प्रशिक्षु प्रमाण पत्र देते मुख्यातिथि। स्रोत: आईटीआई - फोटो : Archive
विज्ञापन
हर ट्रेड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावी प्रशिक्षु किए सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भराड़ी में शनिवार को पांचवें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नायब तहसीलदार भराड़ी शशि पाल शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि ग्राम पंचायत गतवाड़ के उप प्रधान अजय शर्मा और हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रबंधक विजय कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। समारोह में संस्थान से प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। वहीं, प्रत्येक ट्रेड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावी प्रशिक्षुओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि शशि पाल शर्मा ने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास सबसे बड़ी आवश्यकता है। तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अपने हुनर का बेहतर इस्तेमाल कर भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, उप प्रधान अजय शर्मा ने प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने सभी पासआउट प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अनुशासन और लगन के साथ अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें